फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Passengers troubled by train delays

Hardoi News: ट्रेन की लेट-लतीफी से परेशान यात्री

Mon, 22 Jan 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 22 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Passengers troubled by train delays
हरदोई। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही है। वहीं कई निरस्त हैं। इससे यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को भी ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन पर रविवार को कोलकाता-जम्ममूतवी एक्सप्रेस 1:28 घंटा देरी से आई। लालगढ़ जंक्शन-डिबरुगढ़ एक्सप्रेस 2:10 घंटा, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 3: 21 घंटा, अमृतसर-सहरसा जंक्शन एक्सप्रेस 1:10 मिनट, धनबाद-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 2: 35 घंटा, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 मिनट और दून एक्सप्रेस 28 मिनट देरी से आईं। बरेली जंक्शन-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, बालामऊ-शाजहांपुर स्पेशल ट्रेन, बरेली जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस निरस्त रहीं। जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे संसाधनों को तलाशना पड़ा। ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरे से बसों के संचालन पर भी असर
कोहरे के कारण स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन से जाने वाली 127 बसों का संचालन होता है। कोहरे के कारण दिल्ली मार्ग पर चलने वाली 32 बसों के सापेक्ष 14 बसों का ही संचालन हो रहा है। वहीं अन्य मार्गों पर भी बसों की संख्या कम हो गई है। स्थानीय स्टेशन से प्रतिदिन 87 से 92 बसों का ही संचालन हो पा रहा है। रात्रि सेवा सबसे अधिक प्रभावित हुई है। जिससे यात्रियों को डग्गामार वाहनाें का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed