{"_id":"6a03611e306221b21e037a1c","slug":"passengers-are-suffering-due-to-delay-in-trains-problems-increase-hardoi-news-c-213-1-hra1004-149659-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, मुसीबतें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, मुसीबतें बढ़ी
विज्ञापन
हरदोई। बेतहाशा गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की कमर तोड़ दी है। मंगलवार को लखनऊ की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं। ऐसे में ट्रेन में बैठे यात्री गर्मी से बेहाल हो गए। वहीं रेलवे स्टेशन पर इंतजार करने वाले यात्रियों को समय से गंतव्य तक पहुंचने का डर सताता रहा।
आसमान से बरसती आग के बीच प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करना वैसे भी किसी सजा से कम नहीं है। वहीं देरी के कारण ट्रेन यात्रियों के कई काम अधर में अटक रहे हैं। इसका खामियाजा सबसे अधिक दैनिक यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को डाउन लाइन की ट्रेनें सबसे अधिक देरी से पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों का धैर्य भी जवाब दे गया।
इनमें ट्रेन 22454 मेरठ सिटी से लखनऊ जाने वाली राज्य रानी 1.40 घंटा की देरी से आई। ट्रेन 13152 सियालदह एक्सप्रेस 2.20 घंटे की देरी से और 15910 लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों में देरी की वजह से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा ने बताया कि इन दिनों ट्रेनों में भीड़ अधिक हो रही है और गर्मी भी है। इस वजह से ट्रेनों में देरी हो रही है।