फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Passenger trains cancelled for three months have started running

Hardoi News: तीन माह से निरस्त पैसेंजर ट्रेनें चलनी शुरू

Thu, 13 Mar 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 13 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains cancelled for three months have started running
- होली से पहले ट्रेन संचालन होने से यात्रियों को राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। होली से ठीक पहले जिले के यात्रियों को राहत मिल गई है। बालामऊ में रेलवे ट्रैक और स्टेशन निर्माण के लिए बंद की गईं पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। ट्रेनें तीन माह से बंद थीं, ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रहीं थीं। पैसेंजर ट्रेन बहाल होने से हाॅल्ट व छोटे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लाभ मिलेगा। त्योहार पर भी अब यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
कोहरे के मद्देनजर हर वर्ष पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है। कोहरे के चलते इस बार भी एक दिसंबर को ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। रेलवे की ओर से 54325- 26 कानपुर सीतापुर पैसेंजर, 54335-36 बालामऊ कानपुर पैसेंजर, 54321-22 बालामऊ सीतापुर पैसेंजर, 54319-20 लखनऊ शाहजहांपुर पैसेंजर, 54355-56 लखनऊ बालामऊ पैसेंजर और 54305-06 बालामऊ शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

वैसे तो फरवरी तक संचालन शुरू हो जाता लेकिन बालामऊ में स्टेशन और रेलवे ट्रैक का निर्माण चलने से ट्रेनें निरस्त ही रखी गईं। ऐसे में स्थानीय यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। रेल यात्री लगातार रेल अधिकारियों से पैसेंजर ट्रेनों को संचालित किए जाने की मांग कर रहे थे। वरिष्ठ मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के निर्देश पर ट्रेनों के संचालन दोबारा शुरू कराने का पत्र जारी कर दिया गया हैं। ट्रेन संचालन होने से हरदोई, शाहजहांपुर, लखनऊ, सीतापुर और कानपुर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed