फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   participate in comptition at home and win prize

घर बैठे हैं तो प्रतियोगिता में भाग लीजिएं, इनाम पाइए

Fri, 27 Mar 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
participate in comptition at home and win prize
हरदोई। यदि आपमें कुछ करने की क्षमता है और हुनर है तो घर बैठे ही कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पुरस्कार भी पा सकते हें। डीआईओएस ने कुछ इस तरह का मौका कक्षा छह से 12 तक के छात्र छात्राओं को दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि कोरोना की कड़ी तोड़ने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन है। शिक्षण संस्थान बंद रहेंगी और विद्यार्थी घर पर रहेंगे। विद्यार्थी इस समय को रचनात्मक कार्यों में बिताएं, इसके लिए समस्त बोर्ड के अंतर्गत संचालित माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों (जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 और सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12) को लॉकडाउन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में घर बैठे प्रतिभाग करना है। सभी विद्यार्थी घर बैठे इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। अपनी प्रविष्टि ईमेल डीआईओएस हरदोई एटदीरेट जीमेल डॉट कॉम पर भेज सकते हैं। शीर्ष तीन प्रविष्टि को जनपद स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधानाचार्य विद्यार्थियों को प्रतिभाग के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

ये होंगी प्रतियोगिताएं
हरदोई। डीआईओएस ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय है, कोरोना को हराना है भारत से भगाना है। इस पर 30 मार्च तक पोस्टर, चित्रकला प्रतियोगिता, 31 मार्च से चार अप्रैल तक स्लोगन प्रतियोगिता, पांच अप्रैल से नौ अप्रैल तक आइडिया प्रतियोगिता (मॉडल के साथ), 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक निबंध प्रतियोगिता होगी। प्रविष्टि फोटो व वीडियो सहित प्रतिभागी का नाम, कक्षा और विद्यालय का उल्लेख कर निर्धारित अवधि में ईमेल डीआईओएस हरदोई एटदीरेट जीमेल डॉट कॉम पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed