{"_id":"69b0a813faa8e1117d22b34fc39166bc","slug":"participants-disheveled-incinerate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश महोत्सव के लिए जनपद में होने वाले समारोह के
विज्ञापन
लिए तैयारियां शुरू हो गईं। विनायक समिति के तत्वावधान में रसखान
प्रेक्षागृह में बेस्ट डांसर व सिंगर के चयन को प्रतियोगिता हुई, जिसमें
तमाम आवेदकों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। वहीं गजानन समिति द्वारा भी
डांस व गायन प्रतियोगिता के लिए आवेदकों का आडिशन लिया गया।
गणेश महोत्सव के पंडाल में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेक्षागृह में विनायक अवार्ड के लिए नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता की शुरुआत अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या वंदना टंडन, मैनेजर अपूर्व श्रीवास्तव औरा समिति महामंत्री अपूर्व माहेश्वरी ने दीप जलाकर किया।
लखनऊ से आए भारतखंडे संगीत संस्थान से भरत नाट्यम में महारथ हासिल किए निशी मिश्रा और मीतू सिंह ने नृत्य में निर्णायक की भूमिका अदा की, जबकि गायन में संगीतकार बनारस घराने से संबंध रखने वाले मोहन लाल वर्मा तथा अंजू भारती ने गायन में निर्णय दिया।
नृत्य के प्रथम चरण में जूनियर वर्ग से 88 बच्चों में से 24 तथा सीनियर वर्ग से 64 बच्चों में से 22 का चयन किया गया। गायन के प्रथम चरण में जूनियर वर्ग से 61 तथा सीनियर वर्ग से 97 ने भाग लिया। गायन का आडिशन सुनील त्रिवेदी व स्मृति मिश्रा ने लिया।
समिति की ओर से जमुना सेठ, देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, नितिन दीक्षित, दिव्यांश मोहन, सुधीर गुप्ता मौजूद थेे। गजानन समिति के तत्वावधान में आयोेजित गणेश महोत्सव के लिए आडिशन मोहन लाल वर्मा वाली गली में डिजनी वर्ड ए हाउस आफ चाइल्ड केयर में लिया गया।
जिसमें जूनियर व सीनियर में गायन व नृत्य की प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में डांस इंडिया डांस के प्रतिभागी मनोज पांडेय, नृत्य टीचर रंजन सिंह एवं अर्चना त्रिवेदी थे। प्रतियोगिता का फाइनल छह सितंबर को रसखान प्रेक्षागृह में होगा। इस दौरान स्कूल संचालिका गरिमा चतुर्वेदी, संध्या देवी, भावना पाल, अल्पना, रंजना, गीता, समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, अनुपम पांडेय, राजू श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा आदि मौजूद थे।