फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Parents will also be able to know the educational qualification of the teacher

Hardoi News: अभिभावक भी जान सकेंगे शिक्षक की शैक्षिक योग्यता

Mon, 11 Mar 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 11 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Parents will also be able to know the educational qualification of the teacher
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक के विषय में अब अभिभावक भी जान सकेंगे। सभी शिक्षकों के विवरण का बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें उसकी शैक्षिक योग्यता सहित पूरा विवरण दर्ज होगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के विवरण का बोर्ड स्कूल में लगाने के निर्देश दिए हैं। इसमें शिक्षक का पद नाम, योग्यता और ज्वाइनिंग की तिथि दर्ज होगी। इससे किसी भी अभिभावक को शिक्षक के बारे में पूरी जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से एक स्कूल के लिए 150 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिले में 3446 विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 10 हजार शिक्षकों के अलावा एक हजार अनुदेशक और तीन हजार शिक्षामित्र तैनात हैं। बोर्ड में शिक्षकों की उपलब्धि को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में जिस प्रकार अधिकारियों के कार्यकाल के बारे में बोर्ड पर लिखा होता है, उसी तर्ज पर अब शिक्षक अपना बायोडाटा फ्रेम में लगाकर दीवार पर लगाएंगे। इसमें शिक्षक का नाम पदनाम, प्रशिक्षण योग्यता, मोबाइल नंबर, आवंटित विषय, विशिष्ट उपलब्धि, शैक्षिक योग्यता, विद्यालय में तैनाती की तिथि आदि शामिल होगी।
जिला समन्वयक राहुल दुबे ने बताया कि पत्र आया है। विभागीय निर्देशानुसार विद्यालयों में बोर्ड लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed