{"_id":"6183e81b7a0f0b49b31e9696","slug":"parali-hardoi-news-knp662212749","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने में 16 किसानों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने में 16 किसानों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। खेतों में पराली जलाने पर 16 किसानों को नोटिस जारी कर 65 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के आदेश शासन स्तर से हैं। गुरुवार को पराली खेतों में जलाए जाने की जानकारी पर एसडीएम शाहाबाद सौरभ दुबे और उप निदेशक कृषि नंदकिशोर ने ग्राम परेली, आगमपुर आदि गांवों का जायजा लिया। इस दौरान 16 किसानों के खेतों में पराली जलाए जाने की पुष्टि होने पर इन सभी को नोटिस जारी कर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
ग्राम परेली में श्रीकृष्ण, छत्तर, सतीशचंद्र, विनोद कुमार, काशीनाथ और सत्येद्र के खेतों में पराली जलाए जाने की पुष्टि हुई। इसके अलावा आगमपुर में रामदेवी, विनोद, गंगाराम, मुन्नी, सियाराम, राकेश, सरला, रामरतन, कलावती, रामप्रकाश के खेतों में भी पराली जलाए जाने के कारण इन पर कार्रवाई की गई है। कानूनगो सियाराम ने बताया कि नोटिस जारी कर जुर्माना किया गया है।