{"_id":"653c0d21819da6269604d027","slug":"panchayats-are-becoming-hi-tech-fees-will-be-charged-through-qr-code-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5720-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हाईटेक हो रहीं पंचायतें, क्यूआर कोड से लिया जाएगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हाईटेक हो रहीं पंचायतें, क्यूआर कोड से लिया जाएगा शुल्क
विज्ञापन
हरदोई। गांवों के पंचायत कार्यालयों पर जन्म-मृत्यु, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र जारी हो सकेंगे। जरूरतमंदों को शहर व कस्बों की दौड़-भाग नहीं करनी होगी। इसके लिए पंचायतों को हाईटेक बनाया जा रहा है। इन प्रमाण-पत्रों के लिए निर्धारित शुल्क की प्राप्ति के लिए पंचायतों को क्यूआर कोड प्राप्त कराए जा रहे हैं।
पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायत भवनों में पंचायत कार्यालयों की स्थापना के साथ ही जनसेवा केंद्रों से जुड़े कामों को भी किए जाने की व्यवस्था दी है। पंचायत कार्यालय पर पंचायत सहायकों के माध्यम से इन कामों को निपटाया जाएगा। पंचायतीराज विभाग की ओर से बैंकों से समन्वय करते हुए पंचायत कार्यालयों को क्यूआर कोड प्राप्त कराए जा रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी पंचायतों के संबंधित बैंकों से क्यूआर कोड प्राप्त करते हुए प्रधानों को वितरित किए जा रहे हैं।
बताया कि क्यूआर कोड के माध्यम से पंचायत सहायक आवेदनकर्ता से शुल्क को सीधे खाता में प्राप्त कर सकेंगे। इससे आवेदनकर्ता को निर्धारित शुल्क ही अदा करना होगा और अधिक वसूली की आशंका पर विराम लगेगा। शुक्रवार को उन्होंने अपने कार्यालय में मल्लावां की मॉडल ग्राम पंचायत बांसा के प्रधान संपूर्णानंद पूनम को क्यूआर कोड सौंपा।