फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat secretaries warned for negligence in cleanliness drive and construction

Hardoi News: स्वच्छता अभियान और निर्माण में लापरवाही पर पंचायत सचिवों को चेतावनी

Tue, 17 Feb 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries warned for negligence in cleanliness drive and construction
हरदोई। गांवों में साफ-सफाई और पंचायतीराज विभाग के निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। व्यक्तिगत शौचालय की दूसरी किस्त की मांग, गांव में सफाई की गलीवार फोटो सहित आख्या तलब की है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। सहायक विकास अधिकारियों से कहा कि व्यक्तिगत शौचालयों की दूसरी किस्त की मांग प्रतिदिन पांच-पांच पंचायत सचिवों से ली जाए। अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाने में लापरवाही और देरी करने वाले पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक के निर्देश दिए। एडीओ और प्रधान व डीपीएम से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि आरजीएसए, एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान कराते हुए प्रगति में सुधार लाया जाए। गांवों में होने वाली विभिन्न स्रोतों से आमदनी को ओएसआर खाता में जमा कराया जाए। ओएसआर खाता में जमा किए जाने वाले रुपये से काम कराने के लिए प्रथक से कार्ययोजना बनाई जाएगी, वहीं शासन की तरफ से भी प्रोत्साहन राशि दिलाई जाए।
विज्ञापन

बताया कि साल 2011-12 से 2023-24 तक के ऑडिट प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए। ऑडिट निस्तारण में लापरवाही करने वाले पंचायत सचिव को चिह्नित कर कार्रवाई प्रस्तावित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed