फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat representative boot for development

पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्यों के लिए जुटें

Mon, 01 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 01 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representative boot for development
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश के सूक्ष्म, लधु, मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने शहर में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी का उत्साह बढ़ाया। कहा कि पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्यों के लिए जुटे और सपा की विचारधारा को मजबूत बनाए। सपा की सरकार में समाज के हर वर्ग के हितों के लिए कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

 
आर्य कन्या पाठशाला पिहानी चुंगी, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज व परमाई लाल मिल परिसर में हुई कार्यकर्ता बैठकों में सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की पहली इकाई के प्रतिनिधि पंचायत प्रतिनिधि होते है ऐसे में लोकतंत्र को मजबूत करने के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य इन्हीं को करना होता है। देश का मजबूत लोकतंत्र भारत की असली शक्ति है। सांसद ने कहा कि प्रदेश  की सपा सरकार ने ग्राम विकास के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चलाए हैं जिससे गांवों में विकास तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन


मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि अगर किसी को विकास कार्यों को लेकर समस्या हो तो अवगत कराए उसका निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए हर स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों को सहयोग मिलेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, फखरूल इस्लाम, शिशुपाल सिंह , शिव प्रकाश सिंह, समीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, मिसबहाउद्दीन आदि मौजूद रहे ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed