{"_id":"993c407f531d695d935282368c600148","slug":"panchayat-friends-seek-to-protect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत मित्र से बचाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत मित्र से बचाने की लगाई गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों ने पंचायत मित्र पर अभद्रता और पिटाई करने का आरोप लगा नारेबाजी की। मजदूरों ने शिकायत करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की शिकायत की। ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पिहानी की ग्राम सभा अब्दुल्ला नगर निवासी शुक्रवार को शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि वह सभी मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने पंचायत मित्र की शिकायत करते हुए बताया कि पंचायत मित्र उन लोगों के साथ ठीक व्यवहार नहीं करता है। वह मजदूरों को गाली गलौज करता है और कुछ देर विश्राम करने पर मारने पीटने लगता है। उसने कई बार उन लोगाें बारी बारी से मारा है।
विज्ञापन
ऐसे में गांव के सभी मजदूर उससे पिट चुके हैं। बताया कि जब कोई विरोध भी करता है तो जातिसूचक गालियां देेकर अभद्रता करता है। बताया कि कई बार पंचायत मित्र ने उन लोगाें को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। उन्होंने डीएम को संबोधित पत्र नगर मजिस्ट्रेट को देकर पंचायत मित्र की सेवा समाप्त करते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने सीडीओ कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर हरिनाम, धनीराम, उपदेश, पप्पू, राम रतन, महेंद्र, बटेश्वर, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन