फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   panchayat bypoll on 20

7211 मतदाताओं की राय जानने को रवाना होंगीं 13 पोलिंग पार्टियां

Sat, 18 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
panchayat bypoll on 20
हरदोई। चार ब्लाकों में रिक्त तीन प्रधान व दो ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर मतदान कराने के लिए रविवार को 13 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 20 को 7211 मतदाता उपचुनाव में वोट डालेंगे।
विज्ञापन

भरखनी के रमापुर कुंवरपुर, बरूआरा, शाहाबाद के अब्दुल्लापुर में प्रधान पद का चुनाव होगा। भरखनी ब्लाक के रमापुर कुंवरपुर में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। भरखनी के ही बरूआरा में पांच और शाहाबाद के अब्दुल्लापुर में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि सुरसा के बौसरा में रोहित कुमार वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए बावन के रारा व कोथावां के मझिगांव में चुनाव होगा।
विज्ञापन

इन पांच पदों पर 20 दिसंबर को 13 बूथों पर सुबह आठ बजे से मतदान कराया जाएगा। जिसको लेकर पोलिंग पार्टियां 19 दिसंबर को सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लाकों से बूथों के लिए रवाना कर दी जाएंगीं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि समस्त तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी भ्रमण पर रहने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार के द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के तहत मतदान 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि मतगणना संबंधित ब्लाकों पर ही 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।

ब्लाक पोलिंग पार्टियां
भरखनी 8
शाहाबाद 3
कोथावां 1
बावन 1
एक पोलिंग पार्टी में रहेंगे चार कर्मी
एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मी शामिल किए गए हैं। इनमें एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान सहायक लगाए गए हैं। भरखनी ब्लाक में एक रिजर्व पोलिंग पार्टी लगाई गई है।
ब्लाकों पर ही बनाए गए स्ट्रांग रूम
मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाओं को ब्लाकों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed