{"_id":"5e4839718ebc3ee60858be2e","slug":"pak-chakor-comes-to-sandi-bird-festival-hardoi-news-knp5449023101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहदें लांघ आई पाक की चकोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहदें लांघ आई पाक की चकोर
विज्ञापन
सांडी पक्षी विहार में प्रेम की उड़ान भरते विदेशी पक्षी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। खुले आसमान में प्रेम के रंग बिखेरते हैं सिर्फ परिंदे...। कुछ ऐसी ही पंक्तियों को सार्थक करते हुए पाक की चकोर व चीन की रेड वेटलेड भी इस बार दहर झील में देखी गई। पक्षियों के जानकारों में इस बात की खासी खुशी दिखी कि कई देशों को आपस में जोड़ने का काम परिंदे कर रहे हैं और उसका गवाह जिले की दहर झील बनी है। सांडी पक्षी महोत्सव में दूसरे दिन भी पर्यावरण प्रेमियों की भीड़ रही।
वन विभाग के जानकारों की माने तो इस बार रेड क्रस्टर, पोचर्ड, पिनटेल, सावलर, ग्रेलगूज, विजन, मेलार्ड, कूट, स्पूनजेल सहित 550 प्रजातियों के करीब 72 हजार पक्षी देखे गए। लेकिन भीड़भाड़ व मौसम के लगातार परिवर्तन के कारण इनमें 20 से 25 प्रतिशत की कमी आई है। प्रभारी रेंजर आशुतोष सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को सर्वे किया गया था। अब गणना महोत्सव के बाद की जाएगी। कार्यक्रम में माइक का शोर नहीं है और सभी मानकों का भी ख्याल रखा जा रहा है। एकांत में निवास करने वाले पक्षी भीड़ पसंद नहीं करते हैं।
चार्ट प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
सांडी। सांडी पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने प्रकृति व उसकी सुंदर देन पक्षियों को ही उकेरा। दूसरे दिन चार प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें चित्रकला, नृत्य, वाद विवाद व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल रही। प्रतियोगिता में जिले के 28 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के संचालक स्काउट गाइड के जीआईसी के रमेश चंद्र वर्मा रहे। संचालन मनीष मिश्र ने किया। प्रतिभागियों में एपीएस डिग्री कालेज, आशाराम इंटर कालेज, आदर्श जूनियर हाईस्कूल संडीला, प्राथमिक पाठशाला बरनई चतरखा आदि विद्यालय शामिल रहे। इनका निर्णय आज किया जाएगा। संवाद
स्टालों पर रही भीड़
हरदोई। पक्षी महोत्सव में लगे स्टालों व प्रदर्शनी में भीड़ रही। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर चिकित्सा प्रभारी डा. आशीष अग्रवाल द्वारा मरीजों को दवा वितरित की गई। नपा परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, प्रंबधक अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
आज के मुख्य अतिथि होंगे जिला जज
सांडी। महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन 16 फरवरी को मुख्य अतिथि जिला जज आफताब हुसैन रिजवी होंगे। वहीं हास्य कलाकार अरशद खान के साथ सारेगामा के उप विजैता तन्मय चतुर्वेदी भी शामिल होंगे।
डीएम पुलकित खरे शुक्रवार को जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित सांडी पक्षी महोत्सव में पहुंचकर दूर देश से आए पक्षियों का दीदार करें और प्रकृति से जुड़े। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, उप निदेशक कृषि डॉ. आशुतोष कुमार मिश्र, डीआईओएस वीके दुबे, बीएसए हेमंत राव, वाणिज्यकर अधिकारी आरके शर्मा मौजूद रहे।