{"_id":"65efdae4149a0c57660e3f6a","slug":"painters-dead-body-found-lying-on-bed-in-room-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111813-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला पेंटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला पेंटर का शव
Tue, 12 Mar 2024 10:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:02 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक में संदिग्ध हालात में पेंटर का शव घर के अंदर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
आलू थोक निवासी रामजी (25) पेंटर था। घरों में पुताई का काम करने के साथ ही प्रचार प्रसार के लिए दीवार लेखन भी करता था। रविवार रात पत्नी दीपाली और बच्चों के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक नहीं जगा तो पत्नी और छोटे भाई श्यामजी ने रामजी को जगाने की कोशिश की, तो वह मृत मिला।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। शहर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में रविवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।