फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pīpri wild pig attack, five injured

पिपरी में जंगली सूअर का हमला, पांच घायल

Fri, 22 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 22 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pīpri wild pig attack, five injured
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

पिहानी (हरदोई)। जंगली सूअर ने पिपरी गांव के कई घरों में घुसकर पांच लोगाें को जख्मी कर दिया। हमले के बाद सूअर गांव से लगे गन्ने के खेतों में गुम हो गया है। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक है। उसे लखनऊ ले जाया गया है। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


पिपरी गांव में बुधवार की शाम खेतों की ओर से आया एक जंगली सूअर गांव के विवेक, रामू व पंकज के घरों में घुस आया। घर वाले बचाव कर पाते, इससे पहले ही सूअर ने पंकज (24), सर्वजीत (23), विवेक की पत्नी (20) व रामू की पुत्री समेत पांच लोगों पर हमला कर इन्हें लहूलुहान कर दिया। गांव वालों के लाठी-डंडे लेकर आने के बाद सूअर खेतों की ओर भागा।
विज्ञापन


घायलों के बारे में पता चला है कि इन्हें पहले सीतापुर ले जाया गया, जहां से एक महिला को लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। ग्रामीणों के साथ ही पुलिस ने इसे ढूंढ निकालने के प्रयास किए लेकिन गुरुवार की शाम तक पता नहीं लग सका है। इस संबंध में क्षेत्रीय वन रेंज प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि इस तरह की सूचनाएं उन्हें भी मिल रही हैं। स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि मौके पर पहुंचकर गांव वालों को बचाव तरीके बताएं। हांका लगाकर सूअर को जंगल रवाना करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोड़े के हमले से महिला घायल
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के भिठारी निवासी मनोरमा (50) पत्नी अशोक को गुरुवार की सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति के घोड़े ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने बताया कि उक्त घोड़ा गांव के और भी लोगों को भी घायल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed