फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   oxygen plan started in chc

पिहानी सीएचसी में सांसद निधि से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

Sat, 16 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
oxygen plan started in chc
पिहानी। सांसद निधि से पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मरम्मत के लिए आगणन बनवा लिया जाए। इसमें जो भी धन खर्च होगा, वह सांसद निधि से उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन

पिहानी सीएचसी को भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी ने गोद ले रखा है। उन्होंने अपनी निधि से लगभग 43 लाख रुपये ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए दिए थे। शुक्रवार को डॉ. अशोक वाजपेयी ने डीएम अविनाश कुमार, एसपी अजय कुमार और सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी की मौजूदगी में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने कोतवाली भवन की मरम्मत के लिए भी सांसद निधि से बजट देने के लिए कहा तो सांसद ने इसके लिए भी हामी भर दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख कुशी वाजपेयी, विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी, धीरज गुप्ता, विमलेश तिवारी, डॉ. जुबैर अहमद, डॉ. हिरा मुमताज, भाजपा के नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 30 बेड पर होगी सप्लाई
सीएचसी के सभी 30 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई के प्वाइंट बनाए गए हैं। प्लांट से 167 लीटर प्रति मिनट की क्षमता से ऑक्सीजन बनाई जा सकेगी।
अब जिले में 12 ऑक्सीजन प्लांट
पिहानी, बावन, शाहाबाद, संडीला और अहिरोरी सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। जिला चिकित्सालय में चार, जिला महिला चिकित्सालय में दो और 100 शय्या संयुक्त चिकित्सालय में एक ऑक्सीजन प्लांट समेत कुल 12 प्लांट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed