{"_id":"6751ecee5ebe6d07a00d206d","slug":"overloaded-e-rickshaws-will-be-stopped-at-tolls-only-hardoi-news-c-213-1-hra1004-123484-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ओवरलोड ई-रिक्शों को चुंगियों पर ही रोका जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ओवरलोड ई-रिक्शों को चुंगियों पर ही रोका जाएगा
Thu, 05 Dec 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
- शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए उठाया गया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर की यातायात व्यवस्था चौराहाें पर लग रही जाम से चरमराई हुई है। शहर का हर चौराहा दिन चढ़ते ही जाम की समस्या से जूझने लगता है। यातायात पुलिस ने अब एक व्यवस्था और अपनाई है। सुधार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से ओवरलोड यात्री लेकर आने वाले ई-रिक्शों को चुंगियों पर ही खड़ा कर दिया जाएगा।
यातायात व्यवस्था को सुधारने के कई प्रयास किए गए लेकिन कुछ विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। सुबह 10 बजे से शाम को आठ बजे तक शहर में हर चाैराहा जाम लगी रहती है। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे खड़े वाहन और ई-रिक्शों की वजह से यातायात की स्थिति काफी बदतर हो जाती है।
स्कूलों की छुट्टी के समय तो स्थित और बदहाल हो जाती है। चौराहा पर जाम से निकलने में काफी समय भी लग जाता है। जाम की समस्या का समाधान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक व्यवस्था और की है।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ई-रिक्शों पर क्षमता से अधिक सवारियां होने पर उन्हें चुंगियों पर ही खड़ा कर दिया जाएगा। एक तो इससे नियमों का पालन भी कराया जा सकेगा और जाम कंट्रोल में भी सुविधा मिलेगी।