{"_id":"58dea0704f1c1bc20463f031","slug":"over-1300-two-wheeler-vehicle-of-bs-3-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएस-3 के 1300 से अधिक दोपहिया वाहन बिके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएस-3 के 1300 से अधिक दोपहिया वाहन बिके
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ रोड पर हीरो शोरूम पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुप्रीम कोर्ट के बीएस-3 दोपहिया वाहनों की बिक्री और वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने के बाद दोपहिरया वाहन निर्माता कंपनी की ओर से निकाली गई छूट का लाभ लेने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ शोरूम पर जुटने लगी। शोरूम पर भीड़ देखते हुए पुलिसकर्मी पहुंच गए। अधिकतर शोरूम में वाहन न होने की नोटिस भी चस्पा करा दी गई। शोरूम संचालकों ने दो दिन में 1300 से अधिक वाहनों की बिक्री की है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की ओर से बीएस-3 दोपहिया वाहनों की बिक्री और वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने के बाद दोपहिया निर्माता कंपनियों ने प्रत्येक गाड़ी पर 15 से 20 हजार रुपये तक की छूट दी। छूट का लाभ उठाने को लेकर लोग शोरूम पर पहुंच गए। शोरूम पर धीरे-धीरे भीड़ जुटने लगी। भीड़ को देखते हुए शेारूमों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। जिला अस्पताल रोड पर यामाहा शोरूम, हीरो शोरूम व हांडा के शोरूम पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
दोपहर बाद यहां पर शोरूम संचालकों ने बीएस-3 के वाहन न होने की नोटिस चस्पा करा दी और शोरूम का शटर डाउन कर दिया। वाहन न मिलने से लोग निराश होकर घर लौट गए। एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार की देर शाम तक 1300 से अधिक दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
एआरटीओ भगवान दीन ने बताया कि 31 मार्च की देर शाम तक आए बीएस थ्री के 1300 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनके रजिस्ट्रेशन की रसीद देर रात तक काटी गई है। शनिवार यानि 1 अप्रैल से बीएस थ्री के रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाएंगे।