{"_id":"a9b0d4525ecbb2836a4fdf00a131988f","slug":"others-have-come-in-handy-the-rich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दूसरों के काम आने वाला ही धनवान है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दूसरों के काम आने वाला ही धनवान है’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री प्रज्ञा पीठ पर आयोजित धर्मतंत्र से
विज्ञापन
लोकशिक्षित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिका से आईं प्रेम दत्ता ने
बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि धनवान वह नहीं है, जो धन जमा
करें, बल्कि वह है, जो दूसरों के काम आए। अपने कमाए हुए धन को अपनी पीढ़ी
के लिए संचित करने से कहीं बेहतर है कि समाज के लिए खर्च किया जाए।
उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वासों पर कटाक्ष किया। बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। टीवी से हर समय चिपके न रहने की नसीहत दी। बताया कि हम अपना धन समाज के लिए खर्च करेंगे, तो यह दूसरों के लिए प्रेरणादायी होगा। उन्होंने बिल गेट्स और वारेन वसेट के उदाहरण भी दिए।
गायत्री तपोवन के वरिष्ठ ट्रस्टी सुभाष नागपाल ने कहा कि जब विभीषिकाएं आएंगी, तो गायत्री परिवार से जुड़ लोगों को कुछ नहीं होगा, वे सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने इस तरह के चमत्कार गिनाते हुए गायत्री परिवार से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपहार स्वरूप श्रीफल, गायत्री चालीसा, माला आदि भेंट किए गए। संचालन अतुल कपूर ने किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डाक्टर सईद खां, एबीएसए उपेंद्र विश्वकर्मा, मास्टर राम रघुवीर, गगन कुमार, प्रहलाद कुमार, मुजाबिर हुसैन जैदी, ओम प्रकाश शुक्ला, सलीम, विमल कपूर, नीलम शर्मा व रामू सिंह आदि मौजूद थे। उधर कार्यक्रम में हरिओम पपेट एंड मिरेकल ग्रुप लखनऊ की टीम ने कठपुतली नृत्य का प्रदर्शन करके विभिन्न संदेश दिए।