{"_id":"684c5bb7e64ea584750293ef","slug":"organic-farming-keeps-the-farm-and-the-person-healthy-ashok-singh-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132791-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक खेती से खेत और व्यक्ति रहता स्वस्थ : अशोक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक खेती से खेत और व्यक्ति रहता स्वस्थ : अशोक सिंह
विज्ञापन
किसान गोष्ठी में बोलते डीसीबी चेयरमैन अशोक सिंह व मौजूद अधिकारी।
हरदोई। किसान गोष्ठी में किसानों को नवीनतम कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। जिला सहकारी बैंक चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जैविक और गो-आधारित प्राकृतिक खेती और उत्पाद से खेत और व्यक्ति स्वस्थ रहता है।
जिला गंगा समिति की शुक्रवार को प्राकृतिक खेती कार्यशाला में मुख्य अतिथि डीसीबी चेयरमैन ने जैविक और गो-आधारित प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। उन्होंने कहा, गो आधारित प्राकृतिक खेती में प्रयोग में होने वाली जैविक खाद मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाती है।
इससे फसलों की उत्पादकता में सुधार होता है। गंगा किनारे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए 20 क्लस्टर में 2,500 किसानों को जोड़ा गया है।
उप निदेशक कृषि सतीश पांडेय ने बताया कि गंगा नदी के किनारे विकास खंड बिलग्राम, माधौंगज, मल्लावां में 300-300 हेक्टेयर और सांडी में 100 हेक्टेयर का कलस्टर बनाया गया है। गो आधरित प्राकृतिक खेती कराई जाएगी। सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक मुकेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, सेवानिवृत पीडी जयराम सिंह आदि ने किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
हरियावां और पिहानी में ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी हुईं। पिहानी में ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेयी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। बाजरा बीज मिनीकिट वितरित किए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुका यादव सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने जानकारी दी।