फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Order for confirmation of glanders in a horse

Hardoi News: हरपालपुर क्षेत्र के एक घोड़ा में ग्लैंडर की पुष्टि, मरवाने के आदेश

Sat, 18 Mar 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 18 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Order for confirmation of glanders in a horse
एक घोड़े में ग्लैंडर की पुष्टि, मरवाने का आदेश
विज्ञापन

- राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार ने सैंपल की जांच के बाद जारी की रिपोर्ट
- पशुपालन विभाग ने घोड़े को कराया क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हरपालपुर क्षेत्र के एक घोड़े में ग्लैंडर की पुष्टि हुई है। जांच के बाद इसका सैंपल निगेटिव पाया गया है। हरियाणा के राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार ने सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके बाद घोड़े को मरवाने के आदेश दिए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए घोड़े को क्वारंटीन करा दिया गया है और अश्व पालक को भी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
ग्लैंडर बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से बुग्गी, ईंट-भट्ठा और मंडियों आदि में काम करने वाले घोड़ों के सैंपल लेकर नियमित जांच कराई जा रही है। पशुपालन विभाग की ओर से घोड़ों से ब्लड सैंपल लेकर राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजे जाते हैं। जनवरी में हरपालपुर क्षेत्र के दो घोड़ों में ग्लैंडर की पुष्टि हुई थी। विभाग की ओर से दी गई व्यवस्था के क्रम में इन घोड़ों के दोबारा से ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

बताया गया कि राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र की ओर से दोनों घोड़ों के सैंपल की भेजी गई जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि दो में से एक घोड़ा में ही ग्लैंडर की पुष्टि हुई है, जबकि एक में सैंपल निगेटिव पाया गया है। पॉजिटिव पाया गया घोड़ा हरपालपुर क्षेत्र के खसौरा का है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सीवी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। हरपालपुर के पशु चिकित्साधिकारी केन माध्यम से पॉजिटिव मिले घोड़े को क्वारंटीन करा दिया गया है। जल्द इसे विभाग की ओर से दी गई व्यवस्था के अनुसार मरवा दिया जाएगा। इसके साथ ही अश्व पालक को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक पांच घोड़ों में ग्लैंडर की पुष्टि
सीवीओ डॉ. सीवी सिंह ने बताया कि हरपालपुर क्षेत्र में मिले एक घोड़े के साथ ही इस वर्ष में पांच घोड़ों में ग्लैंडर की पुष्टि हो चुकी है। इसमें चार को मरवाया जा चुका है। अश्व पालक को एक घोड़ा के लिए 25 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed