{"_id":"6abfea9f0e055ef7100fa826","slug":"opportunity-to-correct-errors-in-student-details-for-the-up-board-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157714-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: यूपी बोर्ड में छात्र-छात्राओं के विवरण में त्रुटि सुधार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: यूपी बोर्ड में छात्र-छात्राओं के विवरण में त्रुटि सुधार का मौका
विज्ञापन
- लापरवाही पर प्रधानाचार्य के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने चालू शैक्षिक सत्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फॉर्म के साथ-साथ कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण में गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने के लिए छह अक्तूबर तक मौका दिया है। इसकी जिम्मेदारी विद्यालय को सौंपी गई है। इसके बाद भी त्रुटि मिलने पर प्रधानाचार्य की जवाबदेही तय की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले में 630 विद्यालय संचालित हैं। हाईस्कूल के 55,273 और इंटर के 41,923 ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं कक्षा नौ के 56,309 और कक्षा 11 के 40,987 विद्यार्थियों का परिषद की वेबसाइट पर अग्रिम पंजीकरण किया गया है। विवरण अपलोड करने के उपरांत उसका विवरण विद्यार्थी व अभिभावकों को दिखाया जाता है, मगर इसके बावजूद भी विवरण में खामी मिल रही है।
बोर्ड की ओर से इस बार स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों के विवरण में कोई कमी न हो। परिषद की ओर से वेबसाइट पर दर्ज विवरण को सही करने के लिए बार फिर साइट को खोला गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि छह अक्तूबर तक साइट खुली रहेगी और पंजीकरण में संशोधन के लिए छह से आठ अक्तूबर तक साइट खोली जाएगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्याें से विवरण का मिलान कर अगर कोई त्रृटि हो उसे संशोधित करने के निर्देश दिए हैं।