{"_id":"1b60b17b9acbc97d7f24b2e1135796c9","slug":"operation-smile-will-seek-the-lost-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन स्माइल खोए बच्चों की करेगा तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन स्माइल खोए बच्चों की करेगा तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महकमा पूरे माह अभियान चलाकर जिले से कई वर्षों
विज्ञापन
से गायब चल रहे बच्चों को तलाशने का कार्य करेगा। इसके अलावा गायब
बालिकाओें की भी तलाश की जाएगी। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश
जारी कर कार्रवाई के निर्देश एसएसपी की ओर से दिए गए हैं।
ज्ञात हो कि केंद्रीय सचिव अनिल गोस्वामी की ओर से पूरे देश में गायब चल रहे बच्चों को तलाशने का अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत प्रदेश में आपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है। जिले में वर्ष 04 से अब तक कुल 29 बच्चे गायब चल रहे हैं।
इनमें शहर कोतवाली क्षेत्र के सात, सुरसा थाना क्षेत्र के दो, संडीला कोतवाली क्षेत्र के तीन, मल्लावां, लोनार थाना क्षेत्र के एक एक, पिहानी व पाली थाना क्षेत्र के दो दो, बिलग्राम, सांडी, पचदेवरा, अतरौली, माधौगंज, कछौना के एक एक, बेनीगंज के दो और शाहाबाद कोतवाली के तीन बच्चे गायब हैं।
इनको तलाशने को जनवरी माह में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एसएसपी गोविंद अग्रवाल की ओर से सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में घर से गायब हुई बालिकाओं की बरामदगी का कार्य जारी है। अब मात्र जिले की 12 बालिकाएं ही गायब हैं। इनमें से एक बरामद हो चुकी है।
कहा कि बालिकाओं के बरामदगी का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में एक सप्ताह का आपरेशन स्माइल चलाया गया था। उस समय जिले में गायब होने वाले बच्चों की संख्या 33 थी। जिले से गायब बच्चों की रिकवरी हो रही है। इस माह अभियान के तहत कई बच्चों के घर वापस आने की उम्मीद है।