फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Operation Smile: 142 teenage girls and women were found in 30 days

ऑपरेशन स्माइल : 30 दिन में खोजी गईं 142 किशोरियां और युवतियां

Sun, 01 Jun 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Operation Smile: 142 teenage girls and women were found in 30 days
हरदोई। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता हुईं 142 किशोरियों और युवतियों को पुलिस ने मई में सकुशल खोज लिया है। ऑपरेशन इस्माइल के तहत इन किशोरियों और युवतियों को खोजा गया है। किशोरियों और युवतियों काे ले जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जनपद में औसतन हर रोज 10 किशोरियां और युवतियां संदिग्ध हालात में लापता हो जाती हैं। परिजन अपहरण के आरोप में कभी नामजद तो कभी अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। हकीकत यह है कि किशोरियां छोटी-छोटी चाहत में अपने से बड़े युवकों और परिचितों के साथ चली जाती हैं। ऐसी किशोरियों और युवतियों को खोज निकालने के लिए पुलिस ऑपरेशन स्माइल चलाती है। हर माह की समाप्ति पर इसका ब्योरा भी पुलिस जारी करती है। पुलिस के मुताबिक मई में 142 किशोरियों और युवतियों को खोजा गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की आठ और देहात कोतवाली क्षेत्र की चार किशोरियों को सकुशल खोजा गया है। सुरसा की तीन, बघौली की दो, कछौना की सात, बिलग्राम की पांच, सांडी की 13, माधौगंज की छह , मल्लावां की 9, संडीला की छह, कासिमपुर की आठ, अतरौली की नौ, टड़ियावां आठ, पिहानी की चार, बेनीगंज की पांच, हरपालपुर छह, बेहटागोकुल की पांच, लोनार की चार सवायजपुर की दो, अरवल की चार, शाहाबाद की नौ, मझिला की छह, पाली की तीन और पचदेवरा की तीन किशोरियों और युवतियों को पुलिस ने खेाजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



32 मामलों में 42 अभियुक्तों को मई में मिली सजा
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के मुताबिक मई में 32 मुकदमों की सुनवाई में 42 अभियुक्तों को सजा दी गई है। पुलिस की प्रभावी पैरवी ने अभियुक्तों को सजा दिलाने में अहम योगदान किया है। मई में हत्या के चार मामलों में एक-एक शख्स को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दहेज हत्या के एक मामले में दो लोगाें को आजीवन कारावास की सजा हुई। पॉक्सो के दो मामलों में दो लोगों को 20-20 साल की। दुष्कर्म के दो मामलों में दो लोगों को 10-10 साल की सजा भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed