फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Operation of the two sub- stalled

दो विद्युत उपकेंद्रों का संचालन ठप

Sun, 08 Mar 2015 12:52 AM IST
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Operation of the two sub- stalled

संडीला क्षेत्र में दो विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना

विज्ञापन
के बाद अब संचालन का पेंच फंस गया है। उपकेंद्रों का संचालन करने को कर्मचारियों की मनमानी के चलते संचालन अधर में है, जिससे उपभोक्ताओं को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा, जबकि नवनिर्मित उपकेंद्रों पर एक्सईएन द्वारा आदेश देने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने पर अब कार्रवाई भी की गई।

एक्सईएन ने विद्युत कर्मचारियों को नोटिस देकर कार्यभार ग्रहण करने का समय दिया है। जनपद की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद में 33/11 विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना करवाई गई है। जनपद में तमाम जगहों पर नवीन विद्युत उपकेंद्र बनाकर संचालित कर दिए गए हैं।

संडीला तहसील क्षेत्र में भी दो विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं। जिनका अब संचालन कराया जाना है, पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मनमानी के चलते उपकेंद्रों का संचालन नहीं हो पा रहा, वहीं कर्मचारियों ने अफसरों के आदेशों की भी अवहेलना कर दी। जानकारी के अनुसार संडीला तहसील क्षेत्र में 33/11 केवीए के दो विद्युत सब स्टेशन बनाए गए हैं।

एक सब स्टेशन तहसील मुख्यालय पर है, तो दूसरा ग्रामीण क्षेत्र में बनाया गया है। विद्युत उपकेंद्रों का संचालन करने के लिए अधिशासी अभियंता आरबी कटियार ने कर्मचारियों की नियुक्ति की है। करीब एक पखवाड़ा पहले आठ विद्युत कर्मियों की नियुक्ति की गई।

इसमें लोकराम, भिखारी, विशाल वर्मा, राजेंद्र और मदनपाल सहित अन्य तीन कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कर्मचारियों ने नवीन उपकेंद्रोें पर तैनाती नहीं ली और संचालन भी नहीं किया। ऐसे में क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है।

इसको लेकर अब एक्सईएन ने कार्रवाई करने के लिए कर्मचारियों को नोटिस देकर एक सप्ताह में कार्यभार ग्रहण कर आख्या भेजने की अंतिम बार नोटिस दी है। एक्सईएन ने बताया कि इसके बाद कर्मचारियों पर आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed