{"_id":"824146eb8b1b2399c163feac274157f4","slug":"operation-of-the-two-sub-stalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विद्युत उपकेंद्रों का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विद्युत उपकेंद्रों का संचालन ठप
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला क्षेत्र में दो विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना
विज्ञापन
के बाद अब संचालन का पेंच फंस गया है। उपकेंद्रों का संचालन करने को
कर्मचारियों की मनमानी के चलते संचालन अधर में है, जिससे उपभोक्ताओं को
सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा, जबकि नवनिर्मित उपकेंद्रों पर एक्सईएन
द्वारा आदेश देने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने पर
अब कार्रवाई भी की गई।
एक्सईएन ने विद्युत कर्मचारियों को नोटिस देकर कार्यभार ग्रहण करने का समय दिया है। जनपद की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद में 33/11 विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना करवाई गई है। जनपद में तमाम जगहों पर नवीन विद्युत उपकेंद्र बनाकर संचालित कर दिए गए हैं।
संडीला तहसील क्षेत्र में भी दो विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं। जिनका अब संचालन कराया जाना है, पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मनमानी के चलते उपकेंद्रों का संचालन नहीं हो पा रहा, वहीं कर्मचारियों ने अफसरों के आदेशों की भी अवहेलना कर दी। जानकारी के अनुसार संडीला तहसील क्षेत्र में 33/11 केवीए के दो विद्युत सब स्टेशन बनाए गए हैं।
एक सब स्टेशन तहसील मुख्यालय पर है, तो दूसरा ग्रामीण क्षेत्र में बनाया गया है। विद्युत उपकेंद्रों का संचालन करने के लिए अधिशासी अभियंता आरबी कटियार ने कर्मचारियों की नियुक्ति की है। करीब एक पखवाड़ा पहले आठ विद्युत कर्मियों की नियुक्ति की गई।
इसमें लोकराम, भिखारी, विशाल वर्मा, राजेंद्र और मदनपाल सहित अन्य तीन कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कर्मचारियों ने नवीन उपकेंद्रोें पर तैनाती नहीं ली और संचालन भी नहीं किया। ऐसे में क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है।
इसको लेकर अब एक्सईएन ने कार्रवाई करने के लिए कर्मचारियों को नोटिस देकर एक सप्ताह में कार्यभार ग्रहण कर आख्या भेजने की अंतिम बार नोटिस दी है। एक्सईएन ने बताया कि इसके बाद कर्मचारियों पर आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी।