फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   OPD building's electricity cut off, prescriptions made and medicines distributed in the dark

Hardoi News: ओपीडी भवन की बिजली गुल, अंधेरे में बने पर्चे व बंटी दवा

Mon, 19 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 19 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
OPD building's electricity cut off, prescriptions made and medicines distributed in the dark
घायल महिला मरीज को गोद में लेकर जाता तीमारदार। संवाद - फोटो : संवाद
फोटो-07- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बंद लिफ्ट के बाहर परेशान खड़े मरीज व तीमारदार। संवाद
विज्ञापन

फोटो-09- ओपीडी में पर्चा काउंटर पर गर्मी से परेशान मरीज। संवाद
- भवन की मुख्य विद्युत लाइन में फाल्ट से डेढ़ घंटे बंद रही आपूर्ति
- लिफ्ट बंद होने से बुजुर्ग मरीजों का हुई परेशानी, गर्मी से बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। भीषण गर्मी में सोमवार को ओपीडी में चिकित्सीय उपचार के लिए आए मरीजों का हाल बेहाल हो गया। मेडिकल कॉलेज स्थित ओपीडी भवन की मुख्य विद्युत लाइन में फाल्ट से डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। अंधेरे में लोगों को पर्चे बनवाने पड़े और दवा लेने के लिए गर्मी में खड़ा होना पड़ा। लिफ्ट भी बंद हो गई, ऐसे में बुजुर्ग मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें हुईं।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बिजली की दिक्कतों चिकित्सक से लेकर मरीज व तीमारदारों को परेशान किए है। ओपीडी भवन के विभागों में इस समय काफी लोड हो रहा है। इस कारण से विद्युत उपकरण आए दिन काम जल रहे हैं। कुछ दिन पहले स्विच बोर्ड में आग लग गई थी, अब भवन को आपूर्ति देने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट हो गया। सोमवार को दिन में करीब पौने 11 बजे आपूर्ति अचानक चली गई। इससे भवन में अंधेरा हो गया।
विज्ञापन

कंप्यूटर बंद होने से पर्चाें बनवाने की लंबी लाइन लग गई। भीड़ को काबू करने के लिए मैनुअल पर्चे बने। दवा काउंटर पर भी अंधेरा होने से मरीज व तीमारदारों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लिफ्ट भी बंद हो गई, ऐसे में मरीज व ऊपरी मंजिल तक जाने आने में परेशानी उठानी पड़ी। डेढ़ घंटे बाद करीब सवा 12 बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-08- ओपीडी की सीढ़ियों से घायल महिला को गोद में उठाकर ले जाता युवक। संवाद
बुजुर्ग मरीजों को परिजन लाते ले जाते दिखे
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भवन की बिजली गुल हो गई। पूरे भवन में अंधेरा छा गया। चिकित्सकों को गर्मी में लोगों का उपचार करना पड़ा, वहीं मरीज भी गर्मी में पसीना बहाते हुए चिकित्सक कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। बिजली न होने से लिफ्ट बंद हो गई। बुजुर्ग व घायल मरीजों को ऊपरी मंजिल तक लाने ले जाने में परेशानी हुई। गरीबपुरवा निवासी 72 वर्षीय हसीना को सर्जरी विभाग में चिकित्सक को दिखाने के लिए उनके पुत्र इनुश गोद में उठाकर दूसरी मंजिल तक लेकर गए और वापस उठाकर लेकर आए। अन्य तमाम परिजन भी इसी तरह अपने मरीज को लाते ले जाते दिखाई दिए।


वर्जन

ओपीडी भवन में लोड अधिक हो रहा है इस कारण से फाल्ट हो रही है। मुख्य लाइन का तार टूट गया था। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइन जोड़कर सवा 12 बजे तक आपूर्ति सुचारू कर दी है।-डाॅ. चंद्र प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed