फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Only 31.4 percent people got vaccinated

31.4 फीसदी लोग ही पहुंचे टीका लगवाने

Thu, 04 Mar 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Only 31.4 percent people got vaccinated
फोटो-1-जिला महिला चिकित्सालय में कोरोना का टीका लगवाते जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवा? - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में कोरोना टीकाकरण तेजी से शुरू हो गया है, लेकिन अभी टीकाकरण को लेकर लोग बहुत जागरूक नजर नहीं आ रहे हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है और 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। गुरुवार को जिले के 24 केंद्रों पर 9728 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ 3056 लोग यानी 31.4 फीसदी लोग ही टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के बाद अब साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण कराया जाना है।
विज्ञापन

इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के बीमार लोगों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है। जिन प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क उपचार की व्यवस्था है वहां भी 250 रुपये के हिसाब से टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि गुरुवार को 24 केंद्रों पर 9728 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। 60 फीसदी से अधिक आयु के 1140 लोगों ने टीका लगवाया, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु के बीमार 114 लोगों ने टीकाकरण कराया। कुल 31.04 फीसदी लोगों ने ही टीकाकरण कराया है।

26 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
शाहाबाद। नगर की सीएचसी में वरिष्ठ नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। सीएचसी पर अब तक 26 लोगों ने टीके लगवाए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि साठ साल से अधिक व किसी बीमारी से ग्रस्त 45 से 59 साल के लोगों को कोविड के टीके लगाए जा रहे हैं। इच्छुक लोग सीएचसी पर आकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed