फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   online education

दूसरे शहरों के असिस्टेंट प्रोफसर जीडीसी विद्यार्थियों को आनलाइन देंगे शिक्षा

Sun, 03 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
online education
फोटो-29- डॉ. गगन कुमार। - फोटो : HARDOI
पिहानी। राजकीय महाविद्यालय पिहानी में जिन विषयों के प्रोफेसर नहीं हैं, दूसरे शहरों के विश्वविद्यालय के प्रोफेसर उन विषयों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन शैक्षिक टिप्स देंगे। इस नई पहल से छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। महाविद्यालय में कई विषयों में प्रोफेसर पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सरिता सिंह, रसायन विज्ञान के असिस्टेंट प्रो. डॉ. सौरभ सिंह, सीतापुर से अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गगन कुमार जीडीसी के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा देने को तैयार हो गए हैं। जीडीसी प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थी समय सारणी तथा आईडी पासवर्ड के लिए प्रो. कौशलेंद्र विक्रम सिंह से 9161301406 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी शिक्षा कार्यक्रम प्रभावित न हो इसके लिए विद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थीं। इसके तहत जूम एप एवं व्हाट्स एप आदि ऑनलाइन माध्यमों से विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों तथा विद्यार्थियों के अनुरोध पर दूसरे शहरों के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षकों से ऑनलाइन शिक्षण कार्य के लिए प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीसी में अंग्रेजी साहित्य, अर्थशास्त्र, संस्कृत साहित और भौतिक विज्ञान के शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। दूसरे शहरों के महाविद्यालयों के शिक्षकों से संपर्क कर लगातार उन्हें ऑनलाइन शिक्षण के लिए राजी किया जा रहा था। तमाम प्रयासों के बाद महाराज बिजली पासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय आशियाना की डॉ. सरिता सिंह, राजकीय महाविद्यालय कूचलाई सीतापुर के डॉ. गगन कुमार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम के डॉ. सौरभ सिंह ने ऑनलाइन शिक्षा देने पर सहमति दी है।

अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान के समस्त विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित कक्षा की क्लास निर्धारित समय पर जूम एम या व्हाट्स एप आदि पर घर पर रहकर ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य विषयों के अध्यापकों से सहमति हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो- 30- डॉ सौरभ सिंह।

फोटो- 30- डॉ सौरभ सिंह।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed