फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   online comption me 250 ke aawedan

अभिनेता राहुल व अभिनेत्री शिल्पी होंगें चीफ गेस्ट

Mon, 08 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
online comption me 250 ke aawedan
फोटो-27-सिने स्टार राहुल चौहान। - फोटो : HARDOI
हरदोई। अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में 15 जून से 30 जून तक होने वाले क्रिएटिव ऑनलाइन कंप्टीशन में अब तक 250 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
चीफ़ सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर सिने अभिनेता राहुल चौहान व अभिनेत्री शिल्पी अवस्थी होंगी। फाइनल में पहुंचने वाले प्रतिभागियों को यह दोनों टिप्स भी देंगे। कार्यक्रम की क्रिएटिव हेड अनुराधा मिश्रा ने बताया कि लेट्स गेट लिरिकल, आई एम अ डांसर, स्टेज चैंप्स, लेट्स गेट फैंसी, बी अ फ़िल्म डायरेक्टर, लेट्स कॉइन अ स्टोरी, लेट्स ड्रॉ अवर इमेजिनेशन व लेट्स अप्लाई मेहंदी प्रतियोगिताएं विभिन्न रोचक राउंड्स में आयोजित की जाएंगी। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के निर्णायक भी उस क्षेत्र के सेलेब्रिटीज ही होंगे ताकि प्रतिभागियों को उनसे कुछ अलग सीखने का मौका मिल सके। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अंतिम तारीख 15 जून है। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं के तौर पर अर्पणम सेवा संस्थान, आराध्या वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, जनता डिजिटल पॉइंट व कृष्णा डांस क्लासेज हैं। संयोजन साक्षी वर्मा, हरप्रीत कौर, इला द्विवेदी, शोभना सिंह आदि शामिल रहेंगे।

फोटो-28-अभिनेत्री शिल्पी अवस्थी।

फोटो-28-अभिनेत्री शिल्पी अवस्थी।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed