फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One tank , population 10 thousand , how thirsty blow !

टंकी एक, आबादी 10 हजार, कैसे बुझे प्यास!

Tue, 08 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 08 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
One tank , population 10 thousand , how thirsty blow !

मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे नगर पंचायत क्षेत्र के

विज्ञापन
बाशिंदों को यहां का प्रशासन पर्याप्त पेयजल भी मुहैया नहीं करा पा रहा है। आलम यह है कि एक टंकी के सहारे दस हजार की आबादी किसी तरह अपना गुजारा कर रही है। आज भी कागजी आंकड़ों में प्रति व्यक्ति को 15 लीटर पानी की खपत बताते हुए आठ लीटर प्रति व्यक्ति को पेयजल विभाग पानी की सप्लाई दे पा रहा है।

कसबे में लगे 40 हैंडपंपों में 25 हैंडपंप अर्से से खराब पड़े हैं, जिनकी मरम्मत कराने की जहमत तक नहीं उठाई गई। नगर पंचायत की ओर से पेयजल सप्लाई को तीन लाख रुपये की लागत की एक पानी की टंकी अर्से पहले बनवाई गई थी, पर बिजली आपूर्ति खराब होने के कारण इस टंकी का भर पाना भी मुश्किल होता है।

इसके चलते क्षेत्रीय जनता को पर्याप्त पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। विभागीय दावों की माने तो क्षेत्र की जनता को आठ लीटर प्रति व्यक्ति के अनुसार प्रति दिन पानी मुहैया कराया जाता है। हैरत की बात यह है कि जिले की अन्य नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रति व्यक्ति पानी की खपत 125 लीटर होती है, पर यहां के आंक ड़ों में आज भी एक व्यक्ति की पानी की खपत 15 लीटर बताई जा रही है।

यही वजह है कि शासन स्तर से भी यहां पानी की नई टंकी व नलकूप के लिए मंजूरी नहीं मिल पा रही। उधर, कसबे के दस वार्डों में  40 हैंडपंप लगवाए गए थे। इनमें 25 हैंडपंप अर्से से खराब पडे़ हैं। इनकी मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। यही वजह है कि लोगों को पेयजल के लिए निजी संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

उधर, पेयजल व्यवस्था के लिए जल निगम द्वारा करीब दो साल पहले नलकूप लगाया गया था, पर अभी तक वह हैंडओवर नहीं हुआ। इसके अलावा कसबे में पेयजल लाइन का प्रस्ताव स्वीकृति के बाद ठंडे बस्ते में पड़ा है। वहीं एक ओवरहेड टैंक का प्रस्ताव भी बजट के अभाव के नहीं बन सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed