फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One Nation One Election is a necessary and farsighted step in national interest: Nitin Agarwal

राष्ट्रहित में आवश्यक और दूरदर्शी कदम है ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ : नितिन अग्रवाल

Sun, 20 Apr 2025 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
One Nation One Election is a necessary and farsighted step in national interest: Nitin Agarwal
हरदोई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुआ करते थे।
विज्ञापन

बाद में कांग्रेस की सत्ता ने संविधान के अनुच्छेदों को तोड़ मरोड़कर इस प्रणाली को खंडित कर दिया। कहा कि यह विषय केवल एक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में आवश्यक और दूरदर्शी कदम है। रविवार को सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर आयोजित गोष्ठी में उन्होंने ये बात कही।
गोष्ठी में आबकारी मंत्री ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के लिए पूरे देश में सहमति बनानी होगी। इस सहमति को बनाने में प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि अलग-अलग चुनाव होने से खर्च बढ़ता है। बार-बार आचार संहिता लगने के कारण विकास भी बाधित होता है। एक साथ चुनाव होने से संसाधनों की बचत होगी। देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त होगी। यह बदलाव भारत को मजबूती देगा।
विज्ञापन

गोष्ठी काे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रामावतार शुक्ला, डॉ. जेके वर्मा और व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन सौरभ सिंह गौर ने किया। इस दौरान डॉ. सीपी कटियार, डॉ. अजय सिंह, डॉ. नवीन सक्सेना, डॉ. एपी सिंह, डॉ. तिरुपति आनंद, भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकदत वाजपेयी, अविनाश मिश्रा, शुभम लोहिया, अंकित पांडेय, अनुराधा मिश्रा, रानू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से मिलेगी राजनीतिक स्थिरता : आशू



मल्लावां। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर प्रबुद्ध समागम का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से चुनावी खर्च में कमी आएगी।

राजनीतिक स्थिरता मिलेगी और देश के विकास की दिशा में भी सफलता मिलेगी। गोष्ठी में उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से विकसित भारत का सपना साकार करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुधार होगा। लगातार चुनावों से सरकार और राजनीतिक दलों का काफी रुपया खर्च होता है। समागम को महेंद्र सोनी, शिवराज सिंह, अजीत कश्यप, नीरज सिंह चंदेल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed