{"_id":"66857edcafa5e6eaa10c0c7f","slug":"one-more-died-in-bus-collision-number-now-three-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116505-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बसों की टक्कर में एक और ने तोड़ा दम, संख्या हुई तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बसों की टक्कर में एक और ने तोड़ा दम, संख्या हुई तीन
विज्ञापन
कछौना। मंगलवार रात लगभग नौ बजे लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बघुवामऊ गांव जाने वाली सड़क के सामने हुई बसों की टक्कर में घायल एक और यात्री ने दम तोड़ दिया। इससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
हरदोई-लखनऊ रोड पर लखनऊ की तरफ जा रही परिवहन विभाग की जनरथ व संडीला से हरदोई की ओर जा रही निजी बस में आमने-सामने टक्कर हो गई थी। घायलों में बघौली थाना क्षेत्र के महरी के मजरा मढि़या निवासी लखन पुत्र संतू ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
मंगलवार रात हादसे में निजी बस चालक कोतवाली शहर के चांदबेहटा के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी छोटेलाल पुत्र सिरदार और कछौना के कछौना पतसेनी निवासी श्रीकृष्ण की मौत हो गई थी। करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हुए थे। इनमें उमेश चंद्र यादव, सुधीर, हर्षित व राजीव अस्थाना, रामजानकी आदि का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।