{"_id":"69f4e4c94859333e110d3def","slug":"one-last-opportunity-for-revision-before-the-scorecard-is-printed-hardoi-news-c-213-1-hra1021-149006-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अंकतालिका छपने से पूर्व एक बार फिर संशोधन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अंकतालिका छपने से पूर्व एक बार फिर संशोधन का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवरण गलत होने पर विद्यार्थियों को बोर्ड कार्यालय तक लगानी पड़ती दौड़
यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा विभाग के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का डेटा संशोधित करने का एक और मौका दिया गया है। डेटा संशोधित होने से विद्यार्थियों को बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। विद्यालय प्रधानाचार्यों को परिषद की वेबसाइट पर डेटा अपलोड करना होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल के 53033 और इंटर के 47497 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को विवरण ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। विवरण अपलोड करते समय कई विद्यार्थियों के विवरण में त्रुटि पाई गई जिसमें विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, उपनाम, लिंग, माता का नाम, जन्मतिथि आदि शामिल है। विवरण का सही करने के लिए बोर्ड की ओर से कई बार विकल्प दिए गए, मगर उसके बावजूद अभी भी कई विद्यार्थियों को विवरण में त्रुटि रह गई है।
विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र व नामावली में आई त्रुटियों को सही करने के लिए अंकतालिका के आने से पूर्व बोर्ड की ओर से एक मौका और दिया गया है। जिसमें प्रधानाचार्यों को परिषद की वेबसाइट से प्रपत्र प्राप्त कर उसकी के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुमोदन के उपरांत प्रपत्र को ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना है। इसके लिए छह मई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विवरण सही होने पर विद्यार्थियों को बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की भागदौड़ बच जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर ऐसे सभी विद्यार्थियों को विवरण सही कर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।