फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One killed, six injured in collision between auto and bike

Hardoi News: ऑटो और बाइक की टक्कर में एक की मौत, छह घायल

Fri, 18 Apr 2025 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 18 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
One killed, six injured in collision between auto and bike
फोटो-29-घटनास्थल पर परिजनों को संभालते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-30-घायल नीलम। संवाद
फोटो-31-घायल नन्हेंलाल। संवाद
फोटो-32-घायल तनिष्क। संवाद
- एक ही बाइक पर सवार थे तीन युवक, संडीला बांगरमऊ मार्ग पर हुई घटना- घटना के बाद ऑटो चालक भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर संतोष महाविद्यालय के पास शुक्रवार शाम बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो साथियों समेत कुल छह लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद से ऑटो चालक लापता है।
माना जा रहा है कि दुर्घटना की वजह से वह मौके से भाग गया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के अटुका गांव निवासी ललित (28) खेती करता था। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह गांव निवासी बऊआ (25) और विजयपाल (21) के साथ बाइक से संडीला जा रहा था। संडीला बांगरमऊ मार्ग पर सामने से ऑटो आ रहा था।
विज्ञापन

संतोष महाविद्यालय के पास बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। घटना में ललित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और पीछे बैठे विजयपाल और बऊआ गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो पर सवार उन्नाव जनपद के बांगरमऊ निवासी नीलम (35) और उसका पुत्र तनिष्क (9), बेहटा मुजाबर के विश्रामखेड़ा निवासी नन्हें लाल (55) और माधौगंज के जफरपुर निवासी सुरेश (50) भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर ले जाया गया। यहां से विजय पाल और बऊआ को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक ललित के परिवार में पत्नी सविता और दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने बताया कि ऑटो थाने में खड़ा करा लिया है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed