फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One killed in accident, four injured

हादसों में एक की मौत, चार घायल

Fri, 10 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 10 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
One killed in accident, four injured
घटना की जानकारी लेते प्रतापनगर के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह। - फोटो : amarujala

सांडी/प्रतापनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


  डी थाना क्षेत्र गांव आदमपुर के लोग गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के घटियाघाट जा रहे थे। गांव का विपिन कश्यप (20) भी गंगा स्नान को जा रहा था। वह ट्रैक्टर पर बैठा था। लोनार थाने के पास स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से वह नीचे गिर गया और ट्रॉली का पाहिया उसके ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन


इससे मौके पर ही विपिन की मौत हो गई। परिजनों ने यूपी-100 पर पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इस पर वे लोग पुलिस को सूचना दिए बिना शव गांव ले आए और गर्रा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ लोनार एके राय ने बताया कि हादसे की सूचना 100 पर दी गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीण शव लेकर जा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलग्राम क्षेत्र में नघेटापूर्वी निवासी बृजेश (30) की बाइक में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बिलग्राम रोड पर फ र्दापुर पुलिया के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बृजेश के अलावा बाइक पर सवार उसका रिश्तेदार बनियानीनुरवा निवासी संतोष (40) घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों गंगा स्नान कर लौट रहे थे। बाइक चला रहा बृजेश हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में चोट आई है। 

प्रतापनगर -नैमिष मार्ग पर बरगदिया पुल के पास गंगा स्नान कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोडवेज बस की टक्कर लग गई। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर चालक बेचेलाल निवासी सरोसा थाना महोली जिला सीतापुर को मामूली चोटें आईं और अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।  सूचना पर प्रतापनगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई से बाहर निकलवाई। इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। 


एक अन्य हादसे में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मत्तीपुर गांव निवासी वीरेंद्र (32)  घायल हो गया। बाइक से हरदोई जाते समय मानपुर तिराहे के पास वीरेंद्र की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में वीरेंद्र घायल हो गया। दूसरी बाइक का चालक बिलग्राम कोतवाली के पसनेर गांव निवासी अनेस (45) भाग निकला। हादसे में वीरेंद्र का हेलमेट टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed