फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One killed, four injured in two bike collision

Hardoi News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in two bike collision
फोटो 28
विज्ञापन

कटरा-बिल्हौर हाईवे पर तेरवा गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। कटरा- बिल्हौर हाइवे पर तेरवा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरावा निवासी मोहन (45) गांव के ही पंकज व रामचंद्र के साथ बाइक पर माधौगंज बाजार करने आ रहे थे। कोतवाली देहात के नयागांव निवासी अजय कुमार, पत्नी मोनी व बच्ची अनन्या के साथ देवमनपुर मल्लावां ससुराल जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर तेरवा गांव के पास दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। मोहन दो भाई थे, बड़े भाई की मौत पहले हो चुकी थी। मोहन के कोई औलाद नहीं है।

मोहन की पत्नी रीना देवी व भतीजे पुनीत और सुनीत का रो रोकर हाल खराब है। बाइक पंकज चला रहे थे, इनके पैरों में चोट आई। रामचंद्र बीच में बैठे हुए थे, जिनका एक पैर टूटने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। दूसरी बाइक चालक अजय कुमार ने बताया कि बच्ची को प्यास लगी थी। इस कारण उन्होंने बाइक इंडिकेटर देकर मोड़ी, लेकिन सामने से चली आ रही बाइक से टकरा गए। अजय कुमार और अनन्या को हल्की चोटें आईं। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। डॉ. लोकेश कुमार ने लोगों का प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed