फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One fourth of the buses were sent to Maha Kumbh, passengers are suffering

Hardoi News: एक चौथाई बसें महाकुंभ में भेजी गईं, यात्री हो रहे बेहाल

Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
One fourth of the buses were sent to Maha Kumbh, passengers are suffering
फोटो-01- रोडवेज बस स्टेशन पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन


फोटो-02- उत्कर्ष। संवाद
फोटो-03- दिलीप। संवाद
फोटो-04- प्राइवेट बस स्टैंड पर खड़े यात्री। संवाद

- परिक्षेत्र की 673 बसों में से 535 बसें कुंभ के लिए हुईं आवंटित
- बसों की कमी से यात्रियों को सफर पूरा करने में उठानी पड़ रहीं दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। महाकुंभ नगर के लिए बसों की रवानगी ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। कुंभ के लिए हरदोई परिक्षेत्र से अभी 410 बसें भेजी जा चुकी हैं वहीं 125 बसों की मांग दोबारा कर दिए जाने से परिक्षेत्र में 535 बसें कम हो गई हैं। ऐसे में अब बस स्टेशन पर बसों की संख्या बेहद कम रह गई है। यात्रियों को सफर पूरा करने के लिए बसों के इंतजार में घंटों बैठना पड़ रहा है।


हरदोई परिक्षेत्र के अंतर्गत छह जिलों में कुल 673 बसें संचालित होती हैं। इनमें हरदाेई डिपो में निगम की 158 बस, सीतापुर में 131, गोला में 97 बस, शाहजहांपुर में 130 बस, कन्नौज में 70 बसें और लखीमपुर डिपो में 87 अनुबंधित बसे हैं। कुंभ के लिए 535 बसें आवंटित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अब परिक्षेत्र में सिर्फ 138 बसें ही रह गई हैं। इसमें हरदोई में 23 बसें, सीतापुर में 21, गोला में 24, शाहजहांपुर में 25, कन्नौज में 27 और लखीमपुर में 57 अनुबंधित बसें ही रह गई हैं। रोडवेज बसों से रोजाना 20 से 22 हजार यात्री सफर करते हैं। ऐसे में उन्हें बस स्टेशन पर खड़े होकर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। सभी रूटों पर लगने वाले फेरे आधे रह गए हैं। निगम के अधिकारियों ने फेरे बढ़ाए हैं लेकिन यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रियों ने गिनाईं दुश्वारियां


फोटो-02- उत्कर्ष। संवाद





- पूरनपुर निवासी उत्कर्ष ने बताया कि वह पीलीभीत जा रहे हैं। पीलीभीत के लिए वैसे ही बसें कम हैं। पिछले एक घंटे से बैठे हुए हैं लेकिन अभी तक बस नहीं आई। अगर बस नहीं मिलती है तो उन्हें वाया शाहजहांपुर होते हुए पुवायां से पीलीभीत जाना पड़ेगा। इसमें समय और टिकट दोनो ही अधिक लगेगा।

फोटो-03- दिलीप। संवाद



- सांडी निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं। अभी तक दिल्ली के लिए दोपहर से ही बसें मिल रहीं थीं, लेकिन वह करीब दो घंटे से बस स्टेशन पर बैठे हैं लेकिन बस है ही नहीं। पूछताछ केंद्र पर दो बजे के बाद बस मिलने के बारे में बताया है। बताया कि बसें न होने से परेशानी हो रही है।



रूटों पर कम हुईं बसों का तुलनात्मक-



रूट (हरदोई से) पूर्व में संचालन वर्तमान में

दिल्ली 30 05 - 07
लखनऊ 12 04 - 05
कानपुर 12 03 - 04
फर्रूखाबाद 15 04 - 05

शाहजहांपुर 12 08 - 10

लखीमपुर 02 02
कन्नौज 15 05 - 06

निजी बसें भी महाकुंभ के लिए बुक कर ली गई

कुंभ की वजह से प्राइवेट बसें भी कम हुईं हैं। प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष समीर अग्रवाल ने बताया कि कुंभ के लिए कई बसों की बुकिंग कर ली गई है। जिले के अलग अलग रूटों पर सभी प्राइवेट बस स्टेशनों से करीब 600 से 700 के बीच में बसें संचालित होती हैं लेकिन इस समय 25 प्रतिशत बसें कुंभ में चली गई हैं और आगे मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी को लेकर पहले से ही 50 प्रतिशत बसों की बुकिंग की जा चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्राइवेट बसों की संख्या में कमी आएगी। प्राइवेट बसों की कमी होने से यात्रियों को वहां पर भी बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।



कोट

जिम्मेदार बोले-जहां जरूरत होगी बसें लगा देंगे
- हरदोई डिपो की 135 बसें कुंभ में लगा दी गई हैं, लेकिन यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अतिरिक्त ड्राइवरों की भी व्यवस्था की गई है, किसी रूट पर यात्री अधिक होते हैं तो तत्काल वहां के लिए बस लगा देंगे ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।-भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed