{"_id":"6698112f33170d0f3b0922b4","slug":"one-dead-six-injured-in-collision-between-two-bikes-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117092-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर कोथावां मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चे घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घटना में घायल हुए हैं।
सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र अंतर्गत हथिया निवासी लालू (30) खेती करता था। उसके साढ़ू राकेश का घर बेनीगंज कस्बे में है। 15 जुलाई को राकेश के बेटे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए लालू अपनी पत्नी केशू (28), बेटियों शीलू (10) और आरूषी (8) व बेटे हंसराज (5) के साथ बाइक से गया था। बुधवार को लालू पूरे परिवार के साथ बाइक से वापस अपने घर जा रहा था।
प्रतापनगर कोथावां मार्ग पर बरगदिया गांव के पास विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे अटिया मझिगवां निवासी भोला (21) और पुष्पेंद्र (19) की बाइक से लालू की बाइक टकरा गई। घटना में सभी बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां में भर्ती कराया। यहां से लालू, उसकी बेटियों शीलू और आरुषी व बेटे हंसराज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक ने लालू को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरुषी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। शीलू और हंसराज का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना का पता चलने पर परिजन और रिश्तेदार सकते में आ गए। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। दो बाइकों की टक्कर हुई है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।