Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One dead, another critically injured in collision between motorcycles

Hardoi News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 31 Oct 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
One dead, another critically injured in collision between motorcycles
फोटो-17-दिवाकर। फाइल फोटो
सांडी। बिल्हौर कटरा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एपीएस स्कूल के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों घायलों को उधर से निकल रहे एसडीएम ने सीएचसी सांडी भिजवाया। दोनों को यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इनमें से एक को लखनऊ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संगैचामऊ निवासी दिवाकर (27) मुंबई में एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। 20 दिन पहले वह घर आ गए थे। शुक्रवार शाम वह बाइक से बिलग्राम गए थे। देर शाम बिलग्राम से घर जा रहे थे। बिल्हौर कटरा मार्ग पर सांडी के एपीएस स्कूल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार सखेड़ा निवासी अरशद (20) से उनकी बाइक टकरा गई। घटना में दोनों घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण दिवाकर के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे एसडीएम बिलग्राम ने घायलों को निजी वाहन से सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत गंभीर होने के कारण दिवाकर को लखनऊ रेफर कर दिया गया जबकि अरशद को भर्ती कर लिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान आधीरात के बाद दिवाकर की मौत हो गई। शनिवार को लखनऊ में ही दिवाकर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed