{"_id":"67bdf8a677fd2645fe0cca10","slug":"one-day-salary-of-seven-panchayat-secretaries-stopped-due-to-absence-hardoi-news-c-213-1-hra1001-127368-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैरहाजिरी पर सात पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैरहाजिरी पर सात पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में काम कराने और भुगतान की कम स्थिति पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने गैरहाजिरी पर सात पंचायत सचिवों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। सभी सहायक विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग की मद में भुगतान में तेजी लाएं।
गांवों में विकास कराने के साथ ही अन्य कार्यों के लिए राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग की मद में पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को रुपये दिए जाते हैं। डीपीआरओ ने मंगलवार को वर्चुअल संवाद कर समीक्षा की। कम खर्च वाली ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को कार्रवाई की चेतावनी दी। निर्देश दिए कि काम कराने के साथ ही भुगतान में भी तेजी लाई जाए।
बताया कि वर्चुअल संवाद के दौरान गैरहाजिरी पर कछौना के पंचायत सचिव राकेश कुमार, टड़ियावां के शिवओम त्रिपाठी, आशीष, वाजपेयी, अमर सिंह व प्रेमपाल अरुण और कोथावां के रामकुमार व अनिल कुमार का एक-एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।