Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One arrested, one wanted in DJ operator's father's murder

Hardoi News: डीजे ऑपरेटर के पिता की हत्या में एक गिरफ्तार, एक की तलाश

Sat, 29 Nov 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
One arrested, one wanted in DJ operator's father's murder
फोटो-32-आरोपी अखिलेश गौतम। संवाद
विज्ञापन

- अतरौली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात शाहपुर में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी


भरावन। डीजे चलाने के विवाद में बृहस्पतिवार रात हुई हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने चार टीमें लगाई हैं। शनिवार को उसकी तलाश में 15 अलग अलग स्थानों पर छापा भी डाला गया। उधर दूसरी ओर मृतक का अंतिम संस्कार शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दिया गया।
अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर मजरा पीपर गांव निवासी टीकाराम की बेटी रेशमा की शादी बृहस्पतिवार रात थी। लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के बेहटा गांव से बरात आई थी। बरगदी निवासी अमित ने डीजे फ्लोर शादी में लगाया था। रात में 12 बजे डीजे बंद करने पर दूल्हे विकास के जीजा लखनऊ के बालागंज थाना क्षेत्र के सरदारनगर बरौरा निवासी आकाशगौतम ने अपने बड़े भाई अखिलेश के साथ मिलकर विवाद कर दिया था। यह लोग डीजे बजाने की जिद कर रहे थे। विवाद की जानकारी पर अमित के पिता पुत्तीलाल मौके पर गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान अखिलेश के कहने पर आकाश ने पुत्तीलाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमित और अखिलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि नरियाखेड़ा धर्मकांटा के पास शुक्रवार देर रात अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय ने आरेापी को जेल भेज दिया है। आकाश गौतम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed