फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One arrested in theft from a commission agent's house, 2.20 lakh recovered

Hardoi News: आढ़ती के मकान से हुई चोरी में एक गिरफ्तार, 2.20 लाख बरामद

Sun, 22 Jun 2025 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
One arrested in theft from a commission agent's house, 2.20 lakh recovered
हरदोई। जिला पंचायत सदस्य के भाई के मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.20 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस इस मामले में चोर के साथियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मुचुआपुर निवासी केशन पाल राठौर जिला पंचायत के सदस्य हैं। उनके छोटे भाई शिव मोहन की पत्नी ममता बाबटमऊ की ग्राम प्रधान हैं। तीसरे नंबर के भाई सुरेश राठौर माधौगंज गल्लामंडी में आढ़त चलाते हैं। 25 सितंबर 2024 को सुरेश के मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। सुरेश का दावा था कि घर की तिजोरी में 19.20 लाख रुपये रखे थे। यह रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

घटना का खुलासा न होने पर बीते दिनों सुरेश ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद पर डीजल छिड़क लिया था, लेकिन अभिसूचना इकाई की सतर्कता से उससे माचिस छीन ली गई थी और कोई घटना नहीं हुई थी। इसी मामले में मल्लावां थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा खुलासे के लिए प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में मुचुआपुर निवासी राजीव उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 2.20 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। खुलासा करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक राम अवध चौहान, थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed