{"_id":"67d1daae8de1785eec0fe3e8","slug":"one-and-a-half-quintal-khoya-and-four-and-a-half-quintal-milk-cake-seizure-hardoi-news-c-213-1-hra1006-128147-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डेढ़ क्विंटल खोवा और साढ़े चार क्विंटल मिल्क केक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डेढ़ क्विंटल खोवा और साढ़े चार क्विंटल मिल्क केक सीज
Thu, 13 Mar 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो-28- कैनाल रोड स्थित फैक्ट्री में जब्त की गई नमकीन सीज करते खाद्य अधिकारी अनुराग सिंह। स्रोतः विभाग
- टीम ने हरदोई व से 4 खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर भेजे प्रयोगशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रोडवेज बस से उन्नाव से उधरनपुर ले जाया जा रहा साढ़े चार क्विंटल मिल्क केक और डेढ़ क्विंटल खोवा सीज कर दिया गया। इसके नमूने भी लिए गए हैं। शहर में एक फैक्टरी से डेढ़ क्विंटल नमकीन भी सीज की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों के कुल चार नमूने भरे हैं।
सहायक आयुक्त कुमार गुंजन को मंगलवार रात रोडवेज बस से बोरों में भरकर मिल्क केक और खोवा ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने रात को रोडवेज बस अड्डे पर छापा डाल दिया। उन्नाव से गोला जाने वाली रोडवेज बस में बोरियों में भरा मिल्क केक और खोवा पकड़ लिया।
रोडवेज बस के परिचालक ने बताया कि यह माल उधरनपुर निवासी अनुराग रावत का है। अनुराग रावत को मौके पर बुलाया गया। टीम को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संदिग्ध लगी। इस पर खोवा और मिल्क केक को सीज कर दिया गया। सामग्री अनुराग रावत को ही सौंप दी गई। नमूने की जांच रिपोर्ट आने तक खाद्य पदार्थ इस्तेमाल न करने की नसीहत भी दी गई। टीम ने बुधवार को चंदीपुरवा में विमल किशोर की नमकीन फैक्टरी में डेढ़ क्विंटल नमकीन भी सीज कर दी। इसका भी नमूना लिया गया। शाहाबाद के महुआ टोला स्थित राज नमकीन भंडार से भी एक नमकीन का नमूना भरा गया है।