फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One accused of killing the farmer arrested, went to jail

किसान की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Wed, 03 Feb 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
One accused of killing the farmer arrested, went to jail
हत्या का आरोपी मान सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। ग्राम हड़हा में घर में घुसकर किसान की पीट-पीटकर हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हड़हा में मामूली विवाद तूल पकड़ गया था। मिरगावां के निवर्तमान प्रधानपति छंगेलाल, मान सिंह, होरीलाल, विनय प्रताप, रामप्रकाश आदि ने शिव सिंह के घर पर हमला बोल दिया था।
शिव सिंह के भाई कंबू की लाठी और राड से पीटकर हत्या कर दी थी। घटनास्थल पर पुलिस को मान सिंह का मोबाइल फोन पड़ा मिला था। शिव सिंह की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मान सिंह निवासी ग्राम मिरगावां को उसके घर से ही मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से बरामद हुए मोबाइल की पहचान कराई गई। इसके बाद न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed