{"_id":"573e0c0c4f1c1b0f25ac729a","slug":"on-the-seventh-day-of-life-were-lost-in-the-battle-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन जिंदगी से जंग हार गया लेखाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन जिंदगी से जंग हार गया लेखाकार
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 20 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मृतक पुनीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोतवाली अंतर्गत शुक्रवार की रात हादसे में घायल बाइक सवार लेखाकार की इलाज दौरान गुरुवार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। सूचना मिलते ही समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
शहर के बावन चुंगी निवासी पुनीत त्रिवेदी (35) शुक्रवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे।
कोयलबाग कालोनी के समक्ष अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा था। हेड इंजरी का आपरेशन भी हुआ। 24 घंटे बाद उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा गया। गुरुवार की सुबह वह जिंदगी की जंग हार गया। दोपहर बाद उनका शव बावन चुंगी स्थित आवास पर लाया गया। शव के आते ही पिता देेवेंद्र कुमार त्रिवेदी, पत्नी अर्चना त्रिवेदी व दो बेटों का रो रोकर बुरा हाल था। पत्नी अर्चना त्रिवेदी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मेंहदीघाट ले जाकर किया जाएगा।
विज्ञापन