फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the pretext of congratulations, the contenders for the post of Block Chief heated up the politics in the harsh winter.

Hardoi News: बधाई के बहाने ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों ने कड़ाके की सर्दी में गरमाई सियासत

Sun, 18 Jan 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of congratulations, the contenders for the post of Block Chief heated up the politics in the harsh winter.
फोटो-21-विधायक श्याम प्रकाश को चांदी का मुकुट पहनाने के बाद तलवार देते राजीव सिंह टेनी। संवाद
हरदोई। कड़ाके की सर्दी के बीच जिले की सियासत में भरपूर गर्मी है। किसी न किसी बहाने राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन की कवायद चल रही है। पंचायत चुनाव को लेकर स्थिति साफ नहीं है लेकिन दावेदार कोई नहीं छोड़ रहे हैं। गोपामऊ के विधायक श्याम प्रकाश के जन्मदिन पर शनिवार को हरियावां में ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों ने बधाई के बहाने न सिर्फ ताकत दिखाई बल्कि माहौल भी गर्म कर दिया।
विज्ञापन

यूं तो जिले में 19 विकास खंड हैं लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हरियावां विकास खंड है। हरियावां विकास खंड में कुल 58 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 16 ग्राम पंचायतें सदर विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि 42 ग्राम पंचायतें गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आती हैं। हरियावां में ब्लॉक प्रमुख का पद वर्ष 2000 से प्रेम सिंह के कब्जे में है। कभी खुद, कभी कर्मचारी तो कभी परिजन ब्लॉक प्रमुख के पद पर काबिज रहे हैं। इन दिनों भी प्रेम सिंह का करीबी कर्मचारी ब्लॉक प्रमुख है।
विज्ञापन

पर्दे के पीछे से ब्लॉक की राजनीति प्रेम सिंह के पुत्र शशांक सिंह संभालते हैं। कुछ समय पहले तक प्रेम सिंह की गिनती दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल के घनिष्ठ लोगों में होती थी लेकिन पिछले कुछ माह में परिस्थितियां तेजी से बदलीं। प्रेम सिंह की दूरियां अग्रवाल परिवार से बढ़ती चली गईं और बीते दिनों उनके पुत्र शशांक सिंह सदर सांसद जय प्रकाश के पाले में चले गए। इस सबके बीच अग्रवाल परिवार ने हरियावां के पूर्व जिला पंचायत सदस्य टेनी निवासी राजीव सिंह को मजबूती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव सिंह को प्रेम सिंह के विकल्प के तौर पर देखा जाने लगा और अग्रवाल परिवार की ओर से ब्लॉक प्रमुख पद के सबसे मजबूत दावेदार राजीव सिंह माने जा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश का जन्मदिन पड़ गया। पिहानी में भैंसटा नदी के किनारे हुए आयोजन में विधायक को बधाई के बहाने राजीव सिंह टेनी और शशांक सिंह ने अपनी ताकत दिखाई।

दोनों ही वाहनों के काफिलों और समर्थकों की भीड़ के साथ विधायक को बधाई देने पहुंचे। राजीव सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर और तलवार भेंटकर विधायक को बधाई दी तो शशांक सिंह ने भी स्मृति चिंह देकर विधायक को शुभकामनाएं दीं। कुल मिलाकर जन्मदिन तो विधायक का था लेकिन यह ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन बनकर रह गया।

फोटो-21-विधायक श्याम प्रकाश को चांदी का मुकुट पहनाने के बाद तलवार देते राजीव सिंह टेनी। संवाद

फोटो-21-विधायक श्याम प्रकाश को चांदी का मुकुट पहनाने के बाद तलवार देते राजीव सिंह टेनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed