फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the disposal of complaints negligence Napenge

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे

Wed, 07 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 07 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
On the disposal of complaints negligence Napenge

सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की

विज्ञापन
भीड़ देखकर शिकायत निस्तारण को लेकर डीएम के तेवर काफी तीखे हो गए। उन्होंने दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराते हुए शेष शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण जल्द से जल्द कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कहा कि शिकायत के निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को दी जाए और शिकायत निस्तारण में किसी प्रकार की अनियमितता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि हम सभी की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से हो, अगर एक ही शिकायत के लिए बार बार दौड़ लगाने का मामला संज्ञान में आया तो उसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों पर कार्रवाई होगी।

खराब नलकूपों एवं नहरों में पानी न आने सहित ट्रांसफार्मर खराब, बिजली न आने संबंधी शिकायतों पर डीएम ने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर देखे ंऔर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। कहा कि बड़ी संख्या में शिकायतों के आने का मतलब साफ है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही हो रही और अब इस ओर कार्रवाई होगी। आज कुल 82 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें दो का निस्तारण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed