फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the birth anniversary, Devshili worshiped Lord Vishwakarma and wished for creation

Hardoi News: जयंती पर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर सृजन की कामना की

Sun, 17 Sep 2023 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
On the birth anniversary, Devshili worshiped Lord Vishwakarma and wished for creation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई/माधौगंज, सांडी। रविवार को जयंती पर हवन-यज्ञ व भोग-प्रसाद लगाकर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया है। भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर पालिका परिषद हरदोई के जलकल परिसर अध्यक्ष प्रतिनिधि मिलन मिश्रा, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने सभासदों व अधिकारियों-कर्मचारियों ने हवन-पूूूूूूूूूूूूूूूूूूूजन किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान व इंडियन स्वच्छता लीग-2 का शुभारंभ किया गया। अवर अभियंता चंद्रकांत, लेखाकार बालेश्वर मिश्र, विद्याभूषण सिंह, कमल किशोर मिश्र, डीपीएम पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीआईसी में व्यवसायिक शिक्षा प्रयोगशाला व कंप्यूटर कक्ष में हवन-पूजन किया गया। सुधाकर बाजपेई, अजय शुक्ल, महेश अस्थाना, डॉ. शशिवेंद्र सिंह, राजीव शुक्ल, माधव मिश्र, नैमीचंद्र समेत छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नातन धर्म इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य दिवाकर, शिक्षक दीपक मिश्र, सर्वेश शुक्ल, हंसराज कुशवाहा, संजीव कुमार सिंह, छात्र अभिषेक पाल आदि ने यंत्रो का विधि-विधान से पूजन किया। आईटीआई में अनुदेशक और प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। बीएसए कार्यालय में कंप्यूटर कक्ष में पूजन किया गया।
उप्र विश्वकर्मा कल्याण सभा की ओर से महोलिया शिवपार स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर कार्यक्रम में हवन-पूजन व पुस्तक विमोचन, भंडारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामचंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा सृजन के देवता हैं।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि मिलन मिश्रा, सेक्शन इंजीनियर मनोज कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि अविनाश कुमार ने संदेश नामक पत्रिका के सप्तम संस्करण का विमोचन किया। बडौरा से सुभाष शर्मा के नेतृत्व में ज्योति नगर से महोलिया शिवपार तक रैली निकाली गई। संचालन सत्यप्रकाश शर्मा ने किया।
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बीरे यादव के नेतृत्व में सुनीता मित्रा, अजय सिंह पाल, विमल मिश्रा, अवनिकांत वाजपेयी, राजेंद्र प्रसाद, हफीज मंसूरी, रामज्ञान गुप्ता, सरिता यादव आदि मौजूद रहीं।
माधौगंज में कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर राजगीरों, राइस मिल व फ्लोर मिल में पूजा-अर्चना की। मल्लावां रोड पर नंदकिशोर शर्मा के प्रतिष्ठान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आल्हा, छंद का लोगों ने श्रवण किया। रघुनंदन शर्मा के प्रतिष्ठान पर भी पूजन-अर्चन हुआ।

सांडी में भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार ने कहा आज देवों के देव भगवान विश्वकर्मा व भारत वर्ष को विश्व गुरु बनाने में लगे यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। विश्वकर्मा समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अनिल शर्मा उर्फ बसंतू ने शिक्षा बढ़ाने व कुरीतियों को खत्म करने पर बल दिया। भारतीय मजदूर संगठन (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सेतांष शर्मा, विमलेश शर्मा, सौम्या शर्मा, अंशिका शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed