{"_id":"671a7e3a823c5b86ec0b0947","slug":"on-the-18th-day-after-being-released-from-jail-the-vicious-man-committed-theft-in-mlcs-college-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-121629-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जेल से छूटने के 18वें दिन शातिर ने की थी एमएलसी के कॉलेज में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जेल से छूटने के 18वें दिन शातिर ने की थी एमएलसी के कॉलेज में चोरी
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा के विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश सिंह के सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जेल से छूटने के 18वें दिन ही शातिर ने महाविद्यालय के चपरासी की शह पर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इनके पास से 62,200 रुपये और एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
भाजपा एमएलसी का सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कासिमपुर में है। महाविद्यालय के लेखाकार महेंद्र कुमार ने 21 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि कॉलेज के कमरे की खिड़की का जाल काटकर चोर बीस अक्तूबर की रात अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और अभिलेख चोरी कर ले गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने घटनास्थल का जायजा लिया था। खुलासा करने की कोशिश पुलिस कर रही थी। विवेचना के दौरान पता चला कि घटना को महाविद्यालय के चपरासी आकाश की शह पर मल्लावां कस्बे के पठानटोला मिर्जापुर निवासी रहीस ने अपने साथी गौसगंज निवासी सूरज के साथ मिलकर अंजाम दिया था। रहीस बेहद शातिर है और बीती तीन अक्तूबर को ही जेल से छूटा था। उसके खिलाफ मल्लावां कोतवाली में छह और लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी कोतवाली में एक मामला दर्ज है। सूरज के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चपरासी ने ही घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तार किए जाने के बाद रहीस ने पुलिस को चौकाने वाली जानकारियां दीं। रहीस का कहना था कि उसे आकाश ने बताया था कि महाविद्यालय में कम से कम बीस लाख रुपये मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब जाल काटकर अंदर घुस गए तो फिर जो मिला वही लेकर निकल आए। उसने कहा कि इतनी छोटी चोरियां करते ही नहीं हैं।